Welcome To Patratu Valley

झारखंड के जंगलों के मध्य  बसी खूबसूरत पतरातू घाटी
भारत का झारखंड प्राकृतिक दृष्टि काफी समृद्ध राज्य है, यहां का अधिकांश क्षेत्र घने जंगलों और खनिजों से भरा हुआ है। विभिन्न प्रकार के खनिज यहां भूगर्भ से निकालकर अलग-अलग जगह पहुंचाएं जाते हैं। इसके अलावा यहां कोयले की खदानों से ईंधन के रूप में कोयला भारत के विभिन्न कारखानों तक पहुंचाया जाता है। झारखंड अपनी आदीवासी संस्कृति के लिए भी काफी ज्यादा प्रसिद्ध है, यहां के लोक त्योहार, खान-पान, नृत्य-संगीत अध्ययन का केंद्र बिंदु रहे हैं। यह राज्य पर्यटन के लिहाज से भी काफी समृद्ध है, यहां देखने और घूमने-फिरने के लिए बहुत से स्थल मौजूद हैं। आप यहां एक शानदार अवकाश अपने दोस्तों या परिवार के साथ बिता सकते हैं।

यहां के प्राकृतिक पर्यटन स्थलों में आप नदी-झरने, घाटी, पहाड़ आदि देख सकते हैं। इस लेख के माध्यम से आज हमारे साथ जानिए झारखंड के जंगलों के मध्य बसी खूबसूरत पतरातू घाटी के बारे में, जानिए पर्यटन के लिहाज से यह घाटी आपके लिए कितनी खास है।



Comments