Beautiful Patratu Valley



क्यों आएं पतरातू घाटी ?
पतरातू घाटी का भ्रमण कई उद्देश्यों को पूरा करने के लिए किया जा सकता है। अगर आप एक प्रकृति प्रेमी हैं तो आप यहां सुकून भरा सयम प्रकृति के करीब जाकर बिता सकते हैं। एकांत प्रेमियों के लिए भी यह जगह काफी ज्यादा मायने रखती है। यहां के घने जंगल, नदी , झील और शांत माहौल अपार मानसिक और आत्मिक शांति प्रदान करते हैं। यह पर्यटन स्थल अभी भी अधिकांश ट्रैवलर की नजर से दूर है, इसलिए कुछ नया जानने और अनुभव करने के लिए आप यहां आ सकते हैं। एक एडवेंचर के शौकीन के लिए भी यहां बहुत कुछ उपलब्ध है, आप यहां ट्रेकिंग, हाइकिंग का रोमांच भरा अनुभव ले सकते हैं। इन सब के अलावा आप नलकारी नदी और पतरातू झील की ओर भी रूख सकते हैं


Comments